यूपी विधानसभा में आज गूंजेगा पत्रकार पेंशन का मुद्दा, आराधना मिश्रा 'मोना' उठाएंगी आवाज

जनपत की खबर , 19

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज पत्रकारों की पेंशन का मुद्दा उठने की संभावना है। प्रतापगढ़ के रामपुर खास से विधायक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' सदन में पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाएंगी।

बताया जा रहा है कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 26 अगस्त 2022 को सभी जिला सूचना अधिकारियों को पत्र भी जारी किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

पत्रकार संगठनों और संबंधित पक्षों का कहना है कि लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार को शीघ्र निर्णय लेकर पत्रकार पेंशन योजना लागू करनी चाहिए। सदन में इस विषय पर होने वाली चर्चा पर सभी की नजरें रहेंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top