यूपी कृषि विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, चार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

जनपत की खबर , 20

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से चार वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, टीएम त्रिपाठी, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक हैं, को कृषि निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसी क्रम में योगेश प्रताप सिंह, अपर कृषि निदेशक (भूमि संरक्षण), को अपर कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

वहीं अखिलेश कुमार सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक, को संयुक्त कृषि निदेशक (नियोजन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा बलराम वर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण), को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इन अतिरिक्त प्रभारों के माध्यम से विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top