एटा सड़क हादसा: मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान, घायल कांवड़ियों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

जनपत की खबर , 123

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद एटा में हुए सड़क हादसे में कांवड़ियों के घायल होने की घटना का संज्ञान लिया है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायल कांवड़ियों का समुचित और बेहतर उपचार सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में घायल सभी कांवड़ियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

Related Articles

Comments

Back to Top