ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी गर्मी

जनपत की खबर , 153

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश (ओपी) राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव से सवाल करते हुए लिखा कि, "अगर धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी की जगह यादव होते, तो आपका रुख क्या होता?"

राजभर ने आगे लिखा, "इस सवाल के जवाब का इंतजार रहेगा, मित्र।" उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई जुबानी जंग छिड़ गई है और इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

राजभर के इस बयान को विपक्ष पर राजनीतिक पलटवार के रूप में देखा जा रहा है। अब इस पर समाजवादी पार्टी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top