गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
जनपत की खबर Jul 29, 2026 at 10:15 AM , 70गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 जुलाई 2026 को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक-एक फरियादी से संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।































Comments