*लखनऊ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत*

जनपत की खबर , 36

*लखनऊ*। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तर प्रदेश में प्रथम आगमन के अवसर पर लखनऊ में भव्य स्वागत, एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक 42 स्थानों पर अभिनंदन की तैयारी की गई।  

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहली बार लखनऊ आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
 उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक 42 स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का विमान सुबह करीब 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। सीएम योगी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों नें भाजपा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर सत्कार किया।

इसके बाद एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पार्षद और पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि फूल-मालाओं, बैंड-बाजे और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।

भाजपा संगठन ने स्वागत को लेकर पहले से व्यापक तैयारियां की थीं। पूरे मार्ग को पार्टी के झंडों, बैनरों और स्वागत द्वारों से सजाया गया है। पार्टी का दावा है कि इस ऐतिहासिक स्वागत में लाखों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह पहला लखनऊ दौरा संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी उनके स्वागत को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top