*लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया स्वागत*

जनपत की खबर , 105

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष के शनिवार को लखनऊ आगमन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर स्वागत संदेश साझा करते हुए कहा कि बी.एल. संतोष की ऊर्जावान उपस्थिति, संगठनात्मक दक्षता और दूरदर्शी मार्गदर्शन से भाजपा संगठन को निरंतर नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान उनका मार्गदर्शन संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के उत्तर प्रदेश दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके प्रवास के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठकें और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीतिक चर्चा भी हो सकती है।

Related Articles

Comments

Back to Top