भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तर प्रदेश में प्रथम आगमन, सीएम योगी और मंत्री संजय निषाद ने किया भव्य स्वागत

जनपत की खबर , 148

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तर प्रदेश में प्रथम आगमन पर शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया और उनका उत्तर प्रदेश की धरती पर स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम उत्तर प्रदेश दौरे को संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके प्रवास के दौरान पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने, वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठकें करने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

स्टेट हैंगर पर स्वागत के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और भाजपा नेताओं ने इसे संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा देने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया।

Related Articles

Comments

Back to Top