ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर सूचना विभाग का भव्य हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जनपत की खबर , 129

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के पावन सातवें मंगलवार के अवसर पर उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जनसंपर्क टीम की ओर से राजधानी लखनऊ में भक्त शिरोमणि श्री हनुमान जी का विशाल भंडारा आयोजित किया गया।
भंडारे में राजधानी के वरिष्ठ पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तों ने हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया और स्वयं प्रसाद वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता की।
आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सूचना विभाग की जनसंपर्क टीम द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने राजधानी में आपसी सौहार्द और सेवा भावना का संदेश दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top