RSS के 100 साल पूरे होने पर प्रियंक खड़गे का मोहन भागवत को पत्र, संगठन से मांगी पंजीकरण और वित्तीय जानकारी सार्वजनिक करने की मांग
जनपत की खबर Jun 16, 2026 at 09:55 PM , 23बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार के मंत्री Priyank Kharge ने Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) प्रमुख Mohan Bhagwat को पत्र लिखकर संगठन से जुड़ी कई जानकारियां सार्वजनिक करने की मांग की है।
प्रियंक खड़गे ने RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर संगठन को बधाई देते हुए कहा कि देश में कार्यरत नागरिकों, संस्थाओं, ट्रस्टों और कंपनियों की तरह RSS को भी अपने पंजीकरण, पदाधिकारियों और कर संबंधी जानकारियों को सार्वजनिक करना चाहिए।
अपने पत्र में खड़गे ने संगठन की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि लंबे समय से देश में सक्रिय किसी भी संस्था को अपने प्रशासनिक और वित्तीय विवरणों को सार्वजनिक दायरे में रखना चाहिए।
उन्होंने RSS से उसके पंजीकरण की स्थिति, संगठनात्मक ढांचे, प्रमुख पदाधिकारियों और वित्तीय पारदर्शिता से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील की है।
इस पत्र के बाद कर्नाटक की सत्तारूढ़ कांग्रेस और RSS से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।

































Comments