*नोटों से भरा बैग बन्दर ने छीना, पेड़ से गिरे नोट तो हैरान हुए लोग*
अन्य खबरे May 31, 2026 at 06:30 PM , 84*ये हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर* का है जहां, कचहरी में अधिवक्ता सोहनपाल और आमिर के चैंबर पर एक शख्स बैग में दो लाख रुपये लेकर बैनामा कराने पहुंचा था। वकील ने सहकर्मी रविन्द्र लोधी उर्फ राजू को स्टाम्प की खरीद के लिए स्टाम्प विक्रेता के पास भेज दिया। रविन्द्र हाथ में नोटों से भरा बैग लटकाए स्टाम्प विक्रेता के पास जा ही रहा था, रास्ते में एक बन्दर ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और बन्दर बैग को लेकर नीम के पेड़ पर चढ़ गया।
आदतन बन्दर ने नीम की डाली पर बैठकर बैग को फाड़ दिया और बैग में खाने की तलाश में नोटों को बाहर फेंकने लगा। पेड़ के नीचे कुछ लोग जमा थे, लोगों ने 500-500 के नोटों को पेड़ से गिरते देखा तो सब चौक गए। लोग पेड़ के नीचे नोटों को बटोरने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जमीन पर बिखरे पड़े एक लाख 98 हज़ार रुपये बरामद कर रविन्द्र लोधी को सौप दिए हैं।



























Comments