*दिल्ली के दो लुटेरे एनकाउंटर में हुए पुलिस की गोली से घायल, पुलिस की गिरफ्त में दोनों हास्पिटल में भर्ती !*
अन्य खबरे May 31, 2026 at 08:55 AM , 82*कृष्णानगर में देर रात्रि बदमासों की पुलिस से मुठभेड़ !*
*लखनऊ:* कृष्णानगर पुलिस व साउथ जोन की सर्विलांस / क्राइम टीम ने आशाराम बापू रोड मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय लूट/छिनैती गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है, इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा है।
बता दे कि इन दोनों ने 28 मई को रामबाबू की बाइक से बैग लूटा गया था। इससे पहले वर्षा रानी की चेन छीनी गई थी। डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर 4 टीमें बनाकर 200 से ज्यादा CCTV खंगाले जाने के बाद ये दोनो बदमास प्रकाश में आये थे।
इसी क्रम में 30 मई की रात मानसनगर रोड, आशाराम बापू आश्रम के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रोका गया तो पुलिस पर फायर ये दोनो बाइक से भागने लगे। जवाबी फायरिंग में रोहन उर्फ गुड्डू और साहिल के पैर में गोली लगी और पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार रोहन और साहिल थाना अम्बेडकर नगर दिल्ली के निवासी हैं। जिनमें रोहन के विरुद्ध मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर में चोरी-लूट के 20 मुकदमे हैं। वहीं साहिल पर उन्नाव व नोएडा में 4 केस दर्ज हैं।
बदमासों के कब्जे से सोने की चेन, बैग, 2 तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर बाइक व नगदी बरामद हुई है।



























Comments