नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा का पैदल मार्च, मंजू त्यागी ने दिखाई हरी झंडी

अन्य खबरे , 26

लखीमपुर-खीरी। शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा ने गुरुवार को स्थानीय कंपनी बाग से पैदल मार्च निकाला। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी मौजूद रहीं।रैली को रवाना करने से पहले मंजू त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की सोच पर चलती है। महिलाओं का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं की स्थिति को और मजबूत करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की पुरजोर पैरवी की है। अब संसद में भी महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए महिला प्रतिनिधियों की निर्धारित संख्या मौजूद रहेगी। यह महिलाओं के लिए बहुत ही खुशी की बात है।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तख्तियां लिए महिलाएं शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरीं। महिलाओं ने विधेयक के स्वागत में जमकर नारे लगाए।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक संजय मिश्र, पारूल गुप्ता, अनुश्री जायसवाल व संध्या बाजपेयी सहित जिला मंत्री शरद मिश्र, महामंत्री मनोज वर्मा व राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष किरन अग्रवाल, संतोष कुमारी, रामजी मौर्य, आशू मिश्र, संजय मिश्र, विनोद लोधी और जितेंद्र साहनी, जिला मंत्री अनुराग मिश्र, राजेश सिंह, मनोज वर्मा और राकेश अर्कवंशी, जिला कोषाध्यक्ष सुदीप निगम, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, जिला मीडिया सह प्रभारी अंकित अवस्थी, राजू अग्रवाल, सुमित मोदी, मुदित अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री अभिजात मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक निष्कर्ष मिश्र व जिला आईटी संयोजक शौर्य सक्सेना सहित कई जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top