"भाजपा ने ही दिया बाबा साहेब को वास्तविक सम्मान" सामाजिक समरसता दिवस पर बोले सदर विधायक योगेश वर्मा

अन्य खबरे , 171

लखीमपुर-खीरी। चौका सायफन पर सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि ज्ञान के प्रतीक और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की प्रासंगिकता आज भी बहुत बड़ी है।
*"भाजपा सरकार ने दिया बाबा साहेब को सबसे अधिक सम्मान"*  
योगेश वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब के संघर्ष और व्यक्तित्व को जितना सम्मान और महत्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिया, उतना किसी सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहेब की हर ब्लॉक में दस-दस प्रतिमाएं लगवाने की योजना बनाई है।

*"कांग्रेस ने दिखावे का प्रेम कर किया धोखा"*  
जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब को वास्तविक सम्मान देने का काम किया है। बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके जीवन से जुड़े पांच स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया। वहीं कांग्रेस और दूसरे दलों ने बाबा साहेब के प्रति दिखावे का प्रेम दिखाकर धोखा देने का काम किया।
सभा का संचालन संदीप मौर्य ने किया। इस मौके पर अनुराग मिश्रा, आशू मिश्रा, मिथलेश सिंह गल्लर, जितेंद्र साहनी, चंदन लाल वाल्मीकि, देव दत्त चढ्ढा, अनुश्री जायसवाल, पारुल गुप्ता, हरवंश लाल वर्मा, अशोक अवस्थी, राजीव मिश्रा, छत्रपाल, सुंदर राज, भंते समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के बाद समरसता भोज का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top