मानदेय बढ़ाओ- रसोइयों ने कलेक्ट्रेट में फूंका विरोध का बिगुल, मुख्यमंत्री को भेजा 7 सूत्रीय ज्ञापन

अन्य खबरे , 24

लखीमपुर खीरी। संयुक्त रसोइया मोर्चा के बैनर तले जिले की सैकड़ों रसोइयों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। महंगाई के दौर में 2000 रुपये मासिक मानदेय को नाकाफी बताते हुए रसोइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
यह प्रदर्शन दोपहर करीब 2:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। रसोइयों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के प्रशासनिक अधिकारी खुशहाल सिंह से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। 
प्रदर्शनकारी रसोइयों ने कहा कि वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह मात्र 2000 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच यह राशि बेहद अपर्याप्त है। इससे परिवार का भरण-पोषण करना असंभव हो गया है।
ज्ञापन में प्रमुख मांग मानदेय को 2000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रति माह करने की है। इसके अतिरिक्त 6 अन्य मांगों को शामिल करते हुए कुल 7 सूत्रीय मांगपत्र प्रशासन को सौंपा गया।रसोइयों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top