कुत्ते के काटने से घायल हुए SDM आलोक प्रताप, DM से मांगी 8 दिन की छुट्टी; हाथों में गहरे जख्म, विशेषज्ञ इलाज की सलाह

अन्य खबरे , 43

बलिया। जिले में तैनात एसडीएम आलोक प्रताप ने पालतू कुत्ते के काटने से घायल होने के बाद जिलाधिकारी से एक सप्ताह की छुट्टी मांगी है। उन्होंने पत्र लिखकर बताया कि कुत्ते ने उनके दोनों हाथों में काट लिया, जिससे हाथों में गहरे घाव हो गए हैं और लगातार खून का रिसाव हो रहा है।
एसडीएम आलोक प्रताप ने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि घटना के बाद उन्होंने स्थानीय डॉक्टर से उपचार कराया, लेकिन घाव से खून बहना पूरी तरह बंद नहीं हो रहा है और तेज दर्द बना हुआ है। दर्द के कारण वह अपने हाथों से सामान्य दैनिक कार्य करने में भी असमर्थ हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए किसी अच्छे संस्थान और विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराने की सलाह दी है।
इसी को देखते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि उन्हें 6 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 तक (एक सप्ताह) का उपार्जित अवकाश प्रदान किया जाए तथा मुख्यालय छोड़कर इलाज कराने की अनुमति दी जाए।
इस संबंध में उनका आवेदन प्रशासनिक स्तर पर विचाराधीन है।

Related Articles

Comments

Back to Top