नैमिषारण्य आश्रम लौटते समय लापता हुआ छात्र दिव्यांश बाजपेई, परिजनों ने की तलाश में मदद की अपील
अन्य खबरे Mar 06, 2026 at 11:05 PM , 79जनपद में एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिव्यांश बाजपेई गुरुवार 6 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से नैमिषारण्य स्थित गोपाल आश्रम के लिए निकला था। दिव्यांश आश्रम में रहकर आचार्य से शिक्षा ग्रहण करता है और होली की छुट्टियों के बाद वापस आश्रम जा रहा था।
परिजनों के अनुसार वह अभी तक आश्रम नहीं पहुँचा है, जिससे परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है। काफी खोजबीन और संपर्क के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।
परिवार ने सभी परिचितों, मित्रों और आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को दिव्यांश बाजपेई के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित खोजा जा सके।
संपर्क नंबर:
9506505225 – खुशीराम बाजपेई
9598798586 – निरंकार बाजपेई
8052059294 – पंकज बाजपेई
परिजनों ने हाथ जोड़कर सभी से सहयोग की अपील की है ताकि दिव्यांश को जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।



























Comments