चौक स्टेडियम में 46वीं मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आगाज़
अन्य खबरे Feb 16, 2026 at 07:55 PM , 42नौनिहाल खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर दी सलामी, एथलेटिक्स, जूडो, टेबल टेनिस व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में दिखा दमखम
लखनऊ। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय 46वीं मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह 2025-26 का शुभारंभ चौक स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ डॉ. प्रदीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
प्रतियोगिता के आरंभ में विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। प्रतियोगिता संयोजक एवं एडी बेसिक लखनऊ मंडल श्याम किशोर तिवारी ने अपने संबोधन में बच्चों से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि यही वह आयु होती है, जब बच्चों की खेल प्रतिभा को सही दिशा और संसाधन देकर तराशा जा सकता है। यदि समय पर अवसर मिले तो यही नौनिहाल भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
प्रथम दिवस के प्रमुख परिणाम
???? उच्च प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग)
600 मीटर दौड़: लखनऊ की शगुन प्रथम, रायबरेली की नैंसी द्वितीय, उन्नाव की खुशी तृतीय।
200 मीटर दौड़: सीतापुर की भूमिका प्रथम, उन्नाव की उपासना द्वितीय।
टेबल टेनिस (सिंगल्स): हरदोई की प्रांशी प्रथम, लखनऊ की लक्ष्मी द्वितीय।
टेबल टेनिस (डबल्स): हरदोई की टीम विजेता।
जूडो:
23 किग्रा – खीरी की काजल
27 किग्रा – खीरी की अदिति
32 किग्रा – खीरी की अंशिका
36 किग्रा – खीरी की करीना विजेता रहीं।
???? उच्च प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग)
200 मीटर दौड़: सीतापुर के शिवम प्रथम, उन्नाव के आयुष द्वितीय।
चक्र फेंक: खीरी के वरुण प्रथम, उन्नाव के विनायक द्वितीय।
जूडो:
25 किग्रा – खीरी के अंकित
30 किग्रा – हरदोई के धर्मराज
35 किग्रा – हरदोई के अंशु
45 किग्रा – हरदोई के अजय
50 किग्रा – उन्नाव के ऋषभ विजेता रहे।
लोकनृत्य: लखनऊ प्रथम, हरदोई द्वितीय।
???? प्राथमिक स्तर (बालक वर्ग)
50 मीटर दौड़: उन्नाव के सूर्या प्रथम, खीरी के अर्पित द्वितीय।
200 मीटर दौड़: रायबरेली के शिवम प्रथम, उन्नाव के आयुष द्वितीय।
लंबी कूद: उन्नाव के प्रज्ज्वल प्रथम, खीरी के शिवमोहन द्वितीय।
खो-खो: उन्नाव की टीम विजेता।
???? प्राथमिक स्तर (बालिका वर्ग)
50 मीटर दौड़: उन्नाव की मोहिनी प्रथम, रायबरेली की कीर्ति यादव द्वितीय।
200 मीटर दौड़: लखनऊ की चांदनी प्रथम, लखीमपुर खीरी की प्रीति द्वितीय।
लंबी कूद: रायबरेली की सीता राजपूत प्रथम, लखनऊ की माही द्वितीय।
कबड्डी: हरदोई की टीम विजेता।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न एथलेटिक एवं खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन में मंडल के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन समारोह कल आयोजित होगा, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

































Comments