दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन के पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न
अन्य खबरे Feb 16, 2026 at 07:20 PM , 76डॉ. धीरेन्द्र कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित, विभिन्न पदों पर नई कार्यकारिणी गठित
लखनऊ। दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब में 14 फरवरी 2026 को ग्राम विकास विभाग के समूह ‘क’, ‘ख’ एवं ‘ग’ श्रेणी के अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रादेशिक प्रशिक्षण संवर्ग संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
चुनाव प्रक्रिया संस्थान के महानिदेशक एल. वेंकटेश्वर लू के निर्देशानुसार, पूर्व अपर निदेशक बी.डी. चौधरी के संरक्षकत्व एवं अध्यक्षता में तथा अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के प्रशासनिक नियंत्रण में आयोजित की गई।
निर्वाचन परिणामों के अनुसार:
अध्यक्ष पद पर डॉ. धीरेन्द्र कुमार यादव (उप निदेशक/आचार्य, क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, अयोध्या) निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष पद पर डॉ. संतोष कुमार गुप्ता (जिला प्रशिक्षण अधिकारी) चुने गए।
महामंत्री पद पर डॉ. मनीष चन्द्रा (जिला प्रशिक्षण अधिकारी, लखीमपुर) निर्वाचित हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. सत्येन्द्र कुमार गुप्ता (सहायक निदेशक/यूपी एसआरएलएम राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, नियंत्रक अधिकारी, संस्थान मुख्यालय) चुने गए।
उप मंत्री पद पर दिलीप कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।
इसके अतिरिक्त, सर्वसम्मति से डॉ. विजय प्रताप यादव (प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी) एवं डॉ. नवीन कुमार सिन्हा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में निर्विरोध चयनित किया गया।
चुनाव संबंधी समस्त कार्यक्रम सेवा निवृत्त उप निदेशकों के गहन परीक्षण एवं पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। आयोजन के सफल संचालन एवं प्रबंधन में संस्थान के सहायक निदेशक राजीव कुमार दुबे एवं डॉ. राजकिशोर यादव का सराहनीय योगदान रहा।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने का संकल्प व्यक्त किया तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।



























Comments