इंडिया स्टोन मार्ट 2026 का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा—राजस्थान बनेगा स्टोन इंडस्ट्री का ग्लोबल हब
अन्य खबरे Feb 05, 2026 at 01:30 PM , 105जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को जयपुर के जेईसीसी (जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर) में आयोजित इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान का स्टोन सेक्टर न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्टोन उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अग्रणी उद्यमियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के अनुकूल नीतियों, आधुनिक तकनीक और बेहतर बुनियादी ढांचे के माध्यम से स्टोन सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इंडिया स्टोन मार्ट 2026 प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया तथा प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया। उन्होंने देश-विदेश से आए उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद कर स्टोन उद्योग की नवीनतम तकनीकों, उत्पादों और संभावनाओं की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इंडिया स्टोन मार्ट जैसे आयोजन निवेश, रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और राजस्थान को स्टोन इंडस्ट्री का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।



























Comments