रक्षा बजट 7.85 लाख करोड़: सुरक्षा, विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत संतुलन — राजनाथ सिंह
जनपत की खबर Feb 01, 2026 at 08:05 PM , 174नई दिल्ली। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो देश की सुरक्षा, समग्र विकास और आत्मनिर्भरता के बीच सशक्त संतुलन को दर्शाता है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक आवंटन सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के अनुरूप यह बजट रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और मेक इन इंडिया को नई गति देगा।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बजट से सीमाओं की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, साथ ही रक्षा उद्योग से जुड़े एमएसएमई, स्टार्टअप और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय बजट 2026 भारत को एक मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक सिद्ध होगा।































Comments