कर्मचारियों को हेलमेट देकर, सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ
जनपत की खबर Jan 31, 2026 at 08:14 PM , 97सड़क सुरक्षा माह का समापन, गोष्ठी, प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट वितरण का आयोजन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा 1 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अभियान का आज ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फिटनेस सेंटर में समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप परिवहन आयुक्त, लखनऊ परिक्षेत्र श्री राधेश्याम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग की ओर से संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) लखनऊ संभाग, प्रभात पाण्डेय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ट्रांसगोमती) हिमांशु जैन, मोटर वाहन निरीक्षक, प्रशांत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं प्रतिनिधि, जिनके द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन प्राकर के सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में टेंपो टैक्सी एसोसिएशन, ई रिक्शा एसोसिएशन, ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन एवं यातायात पुलिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उप परिवहन आयुक्त, लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा सभी स्टेकहोल्डर्स से अपने अपने दायित्वों का सच्चे मन से निर्वहन करने का आह्वाहन किया तथा इस अभियान को निरंतर चलाते रहने के लिए अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ट्रांसगोमती), लखनऊ, महाराजा बिजली पासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ, आर्मी पब्लिक स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, लखनऊ, गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज, लखनऊ, सुभाष चन्द्र बोस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, लखनऊ, आर्यकुल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लखनऊ, आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एलएंड रिसर्च, लखनऊ, अवध महिला महाविद्यालय, लखनऊ, लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज, लखनऊ, माउंट लिटरा जी स्कूल, लखनऊ, टेंपो टैक्सी/ई रिक्शा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में अपने अपने विचार रखे।
आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं समस्त उपस्थित पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, उप परिवहन आयुक्त, लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा सभी विद्यालय प्रतिनिधियों, टेंपो टैक्सी/ई रिक्शा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी अमन तिवारी के सहयोग से 10 कर्मचारियों को हेलमेट वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।































Comments