यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज सड़कों पर उतरकर करेगा आंदोलन: शिव शंकर अवस्थी

जनपत की खबर , 126

यूजीसी कानून के विरोध में कई ब्राह्मण संगठनों द्वारा प्रेस क्लब में  संगोष्ठी कर सरकार को दी चेतावनीं

ए के दुबे 
लखनऊ। यूजीसी कानून के विरोध में कई ब्राह्मण संगठनों के साथ सवर्ण समाज के सैकड़ों लोगों ने आज यूपी प्रेस क्लब में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 
अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा आयोजित संगोष्ठी में यूजीसी को सवर्णो के लिए आत्मघाती बताते हुए सरकार की निंदा की। एम पी दीक्षित प्रमोद शर्मा एवं वेद प्रकाश शर्मा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए इस सवर्ण विरोधी यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग की। अजय तिवारी, विजय अवस्थी, राजेश शुक्ला ने इसे काला कानून बताते हुए कहा कि हम हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे। ब्रह्म समाज के अध्यक्ष सी पी अवस्थी, विजय त्रिपाठी, कमल किशोर शर्मा तथा एस एन पांडे ने कहा कि यदि इस यूजीसी कानून को वापस नहीं लिया गया तो संपूर्ण सवर्ण समाज एकजुट होकर इसका विरोध करेगा और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण परिवार के अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी ने कहा कि मुझे आश्चर्य की सभी राजनीतिक दलों के सवर्ण नेताओं और सरकारी, गैर सरकारी अधिकारियों ने इसके विरोध के लिए अभी तक कुछ नहीं किया। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी सबका साथ और सबका विकास की बात करते हैं इसलिए हम अभी किसी नेता पर कोई टिप्पणी नहीं करते हैं लेकिन हमें देखना होगा की इस काले कानून के खिलाफ सरकार और हमारे सवर्ण नेताओं का क्या फैसला होगा। इस यूजीसी काले कानून के विरोध मे आज हम सभी ब्राह्मणों को एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा, इसके लिए हमें पुलिस की लाठियां खानी पड़ेगी, जेल भी जाना पड़ सकता है, शासन सत्ता का हर स्तर पर विरोध करना पड़ेगा, और ब्राह्मण संगठनों को एकत्र होकर संग्राम करना पड़ेगा। यूपी और देश में  सरकार के इस काले कानून विरोध तेजी से बढ़ रहा है। ब्राह्मणों को आंदोलन के लिए अपने आप को हर स्तर पर तैयार रखनें की आवश्यकता है। 
कार्यक्रम का संचालन करते हुए राम केवल मिश्रा ने कहा कि इसके दुष्परिणाम हमारे बच्चों को भुगतना पड़ेगा, यह कानून समाज के लिए विभाजनकारी एवं विनाशकारी है, विजय गुप्ता एस पी सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, एम पी दीक्षित तथा शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी ने विस्तार पूर्वक यूजीसी के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इस यूजीसी बिल को सवर्णो का विरोधी और समाज का विभाजनकारी बताया। श्री निवास राय, डॉ शशी मिश्रा, डॉ आहुति बाजपेई, संदीप भटनागर, विजय अवस्थी, कौशिक बनर्जी, एस एन पांडे, विजय त्रिपाठी, एवं आर पी सिंह माहेश्वरी ने अपने-अपने संगठनों के माध्यम से इसका पुरजोर विरोध करते हुए इस काले कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

Related Articles

Comments

Back to Top