निवेश बढ़ाने के लिए यूपी का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में होगा शामिल

जनपत की खबर , 107

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में राज्य का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम (WEF) के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड जाएगा।
वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम का यह वार्षिक सम्मेलन 19 से 23 जनवरी तक स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल सेमीकंडक्टर, पर्यटन, सौर ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और उद्योग समूहों के साथ निवेश प्रस्तावों पर चर्चा करेगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ अपर मुख्य सचिव (वित्त) श्री दीपक कुमार, सचिव, मुख्यमंत्री श्री अमित सिंह तथा सीईओ, इन्वेस्ट यूपी श्री विजय किरन आनंद शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल 24 जनवरी को स्वदेश लौटेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top