मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा हादसा टला, शॉर्ट सर्किट से मची अफरातफरी

जनपत की खबर , 111

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कार्यक्रम समाप्त होने के ठीक पहले अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में धुआं फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने पूरी सतर्कता और तत्परता दिखाते हुए हालात को नियंत्रित किया। अग्नि सुरक्षा उपकरणों का तत्काल उपयोग कर संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया। सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा घेरे में लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को सुरक्षित रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल से बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट होते ही हॉल में धुआं-धुआं सा माहौल बन गया, जिससे वहां मौजूद मीडियाकर्मियों और कार्यकर्ताओं में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और त्वरित कार्रवाई के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शॉर्ट सर्किट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top