पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू
हेडलाइंस Apr 07, 2021 at 09:14 PM , 410लखनऊ - राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज ब्लाक पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई बुधवार सुबह से ही काफ़ी संख्या में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ब्लाक पर पहुँच कर नामांकन करने लगे। वहीं खण्ड विकास कार्यालय मोहनलालगंज के अंदर व बाहर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसके चलते सोशल डिस्टेंस्टिग की धज्जियां उड़ाई गईं। कई लोगों के चेहरे पर मास्क भी नहीं लगा था। वहीं, निगोहा के ब्रम्ह दासपुर से प्रधान पद की प्रत्याशी विद्या देवी अपने सैकड़ों समर्थकों व ढ़ोल-भांगड़े के साथ नामांकन कराने पहुँची। जिसके बाद इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दीनानाथ मिश्रा ने धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में प्रधान प्रत्याशी के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की। वही नामांकन कराने कई प्रत्याशी अपने समर्थकों सहित लग्जरी गाड़ियों के काफिले से पहुँचे पहले मंदिर में टेका माथा, फिर किया नामांकन विकास खण्ड मोहनलालगंज के परसपुर ठठ्ठा से प्रधान पद की प्रत्याशी रीता सिंह व उनके पति बीडीसी प्रत्याशी नवनीत सिंह ने पहले मोहनलालगंज के कालेवीर बाबा मंदिर में माथा टेका व दर्शन किया फिर इसके बाद उन्होंने ब्लाक पर पहुँच कर नामांकन किया प्रधान पद के लिए सास व बहू आमने- सामने मोहनलालगंज की परेहटा ग्रामसभा से प्रधान पद के लिए इस बार सास व बहू आमने सामने दिखाई देंगी। इतना ही नहीं सास शैल कुमारी उम्र 80 व बहू उमा कांति एक साथ नामांकन करने के लिए मोहनलालगंज ब्लाक पर पहुँचे शिक्षित महिलाओं का नामांकन में रहा बोलबाला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन को लेकर महिलाएँ काफ़ी उत्साहित दिखाई दी। परसपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद की दावेदार पोस्ट ग्रेजुएट रीता सिंह, दयालपुर से सदस्य पद के लिए उम्मीदवार शिवपति व सिसेंडी से छाया श्रीवास्तव सहित कई अन्य शिक्षित महिलाओं ने अलग-अलग पदों के लिए बुधवार को नामांकन किया इन अधिकारियों ने संभाली नामांकन की कमान एडीएम अमरपाल सिंह, एसडीएम मोहनलालगंज विकास सिंह, एसीपी मोहनलालगंज दिलीप कुमार सिंह, बीडीओ मोहनलालगंज अजीत कुमार सिंह व इंस्पेक्टर मोहनलालगंज दीनानाथ मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने बुधवार सुबह से ही मोहनलालगंज ब्लाक पर मुस्तैद रहे। इन्होंने मिलकर सुचारू रूप से नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई।



























Comments