अवैध तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अन्य खबरे , 462

लखनऊ - गोसाईगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार जामा तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस पुलिस ने किया बरामद पुलिस द्वारा जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक जयसिंह मय पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जौखंडी ग्राम से मुकुंद खेड़ा जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध युवक अवैध तमंचा लेकर मौके पर मौजूद है जो अक्सर अवैध तमंचा लेकर लोगों में दहशत बनाए रहता है सूचना मिलते ही पुलिस मुखबिर के बताए हुए स्थान पर जा पहुंची जहां पर एक संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिया पुलिस को देखते ही युवक ने भागने का प्रयास करने लगा पुलिस ने दौड़ा कर मौके पर ही दबोच लिया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अशरफ उर्फ असरत निवासी जौखंडी थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ बताया जामा तलाशी के दौरान युवक के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस पुलिस ने किया बरामद पुलिस युवक को गिरफ्तार कर गोसाईगंज कोतवाली लेकर आई युवक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया पुलिस के मुताबिक युवक के विरुद्ध थाने में कई मामले दर्ज हैं

Related Articles

Comments

Back to Top