उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मकर संक्रांति के पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी बधाई

जनपत की खबर , 111

लखनऊ: 14 जनवरी, 2026

 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मकर संक्रांति  के पावन त्योहार  पर देश व  प्रदेशवासियों को  बधाई व मंगलमय हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 

अपने शुभकामना संदेश में  श्री मौर्य ने कहा है कि देश के विभिन्न भागों में मकर संक्रांति  का त्यौहार  अनेक तरह से मनाया जाता है। यह त्यौहार हमारी गौरवशाली  संस्कृति व  एकता का प्रतीक है। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह त्यौहार आपसी भाईचारे की भावना और राष्ट्रीय एकता की कड़ी को मजबूत  करने का संदेश देता है और हमें अपनी गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप  त्योहार को  मनाना है ।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो प्रकृति, परिश्रम और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जो जीवन में प्रकाश, ऊर्जा और नई शुरुआत का संकेत देता है। मकर संक्रांति हमें परिश्रम, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है।श्री मौर्य ने कामना की  है, कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो

Related Articles

Comments

Back to Top