*पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं ईमानदारी से कार्य करें अधिकारी, जनता से करें बेहतर व्यवहार:- प्रभारी मंत्री।*

जनपत की खबर , 100

*प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न।*

*पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं ईमानदारी से कार्य करें अधिकारी, जनता से करें बेहतर व्यवहार:- प्रभारी मंत्री।* 

*जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एक दूसरे के पूरक, मिलकर जनता की समस्याओं का करें समाधान:- प्रभारी मंत्री।* 

*सहायक अभियंता सिंचाई विभाग बैठक में अनुपस्थित, स्पष्टीकरण सहित एक दिन का वेतन काटने का दिए निर्देश।* 

आज जनपद के प्रभारी मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। अतिरिक्त ऊर्जा विभाग के पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान उन्होंने सिंचाई की आवश्यकता के दृष्टिगत दिन में आपूर्ति बढ़ाने को कहा, इस हेतु शासन में पत्राचार करने के भी निर्देश दिए जिससे किसानों को ठंड में सिंचाई के दौरान सहूलियत मिल सके। विद्युत बिल सुधार में अभी भी 20 आवेदन समय सीमा के उपरांत पाए जाने पर उन्होंने अधीक्षण अभियंता को इसे तत्काल निस्तारित करने को कहा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रचार करने तथा किसानों को इनका लाभ दिलाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने मनरेगा के तहत पात्र मजदूर का यथा शीघ्र भुगतान करने तथा आवासों के साथ व्यक्तिगत शौचालय अवश्य बनवाने के निर्देश दिए। मनरेगा कार्यो की समीक्षा के दौरान उन्होंने जॉब कार्ड लाभार्थियों के पास ही रहे, यह भी सुनिश्चित करने को कहा तथा एक ही मजदूर को बार-बार काम ना मिले इस पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान एंबुलेंस सेवा की हर माह फिटनेस चेक करने के भी निर्देश प्रभारी मंत्री जी द्वारा दिए गए। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि जनपद में कार्यरत केएलएसआर एजेंसी वर्तमान में कार्य नहीं कर रही है जिसके दृष्टिगत उन्होंने उसके खिलाफ शासन में पत्र लिखने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 के तहत निर्मित होने वाले व्यक्तिगत शौचालयों का भौतिक सत्यापन भी करने के निर्देश प्रभारी मंत्री जी द्वारा दिए गए। सामाजिक वनीकरण की समीक्षा के दौरान उन्होंने पौधों की जीवितता का क्रॉस चेकिंग अलग-अलग विभागों से करने को कहा। निराश्रित गोवंश की समीक्षा के दौरान उन्होंने बृहद गौशाला हेतु प्रत्येक ब्लॉक में जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए तथा यथा शीघ्र प्रस्ताव भी भेजने को कहा। प्रधानमंत्री मत्स्य योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने एवं लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए जिससे इस योजना का लाभ उठा कर लोग रोजगार हासिल कर सकें। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक शिक्षा में कराए जाने वाले कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश प्रभारी मंत्री जी द्वारा दिए गए। सभी विकास खण्डों में स्टेडियम निर्माण हेतु जमीन चिन्हित कर यथाशीघ्र प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश उन्होंने दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने हेतु उन्होंने बैंकों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने को कहा। सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सिल्ट सफाई के कार्यों का अवश्य ही निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभाग के सहायक अभियंता के अनुपस्थित मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के साथ ही सहायक अभियंता का एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया। कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान हर विभागों की राजस्व वसूली संतोषजनक पाई गई। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायत को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करने को कहा तथा अपने संसाधनों का विकास करने की दिशा में भी कार्य करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामरन जी ने बताया कि सभी प्रमुख अपराधों में इस वर्ष कमी आई है। उन्होंने गुंडा एक्ट,गैंगस्टर एक्ट, एससी /एसटी एक्ट , पॉक्सो एक्ट आदि में की गई कार्यवाहियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के अंत में प्रभारी मंत्री ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बिंदुओं पर बैठक के दौरान ध्यान आकर्षित किया गया है, उसकी बिंदुवार रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित करें।उन्होंने जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए। साथ ही जनता के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने तथा पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एक दूसरे के पूरक है। दोनों बेहतर वातावरण बनाएं एवं जनता की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने समस्त विभागों को अपने कार्य प्रदर्शन को अच्छा रखने को कहा। साथ ही निर्माण संबंधित कार्यों का समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए तथा संबंधित विभागों को समय-समय पर निर्माणाधीन परियोजनाओं की सतत निगरानी करने को भी कहा। बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार राय, मधुबन विधायक श्री रामविलास चौहान, देवेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि शशि सिंह, सांसद प्रतिनिधि, जिला अधिकारी श्री प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर,अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top