*यूपीआई के माध्यम से अन्जान व्यक्ति के खाते में गलती से भेजी गयी धनराशि 14,000 (चौदह हजार) रुपये थाना रानीपुर साइबर पुलिस टीम द्वारा कराया गया वापस –*
जनपत की खबर Jan 09, 2026 at 09:30 PM , 111*यूपीआई के माध्यम से अन्जान व्यक्ति के खाते में गलती से भेजी गयी धनराशि 14,000 (चौदह हजार) रुपये थाना रानीपुर साइबर पुलिस टीम द्वारा कराया गया वापस –*
साइबर अपराध के माध्यम से ठगी गई धनराशि वापस दिलाने व साइबर अपराध पर प्रभावी कार्यवाही करने के परिप्रेक्ष्य से चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक मऊ महोदय के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के महोदय पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना रानीपुर द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये यूपीआई के माध्यम से अंजान व्यक्ति के खाते में गलती से भेजी गयी 14000/- (चौदह हजार) रुपये पीडित सतीश कुमार पुत्र गिरजा प्रसाद निवासी नगपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ द्वाराकी कुल 14,000 रूपये की सम्पूर्ण धनराशि अथक परिश्रम कर उनके खाते में वापस कराया गया । आवेदक द्वारा उच्चधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना रानीपुर के अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया ।साइबर अपराध किसी के साथ और किसी भी प्रकार से घटित हो सकता है। बस जागरुक रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
*बरामदकर्ता पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 रामाज्ञा कुमार थाना रानीपुर जनपद मऊ ।
2. म0उ0नि0 सुधा अग्रहरि थाना रानीपुर जनपद मऊ ।
3. क0आ0 अब्दुल रब थाना रानीपुर जनपद मऊ ।
4. म0आ0 प्रियंका मिश्रा थाना रानीपुर जनपद मऊ ।































Comments