*पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मऊ का किया गया वार्षिक निरीक्षण-*

जनपत की खबर , 88

*पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मऊ का किया गया वार्षिक निरीक्षण-*

आज दिनांक 09.01.2026 को पुलिस अधीक्षक मऊ  द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मऊ वार्षिक निरीक्षण किया गया दौराने निरीक्षण रिजर्व पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं टोलीफोन, रीडर कार्यालय, गणना कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रुम, वस्त्र भण्ड़ार का गहनता से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।

निरीक्षण के क्रम में तत्पश्चात महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की रख-रखाव, साफ-सफाई एवं अभिलेखों की व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसी क्रम में एमटी शाखा (मोटर ट्रांसपोर्ट शाखा), फील्ड यूनिट, का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

साथ ही साथ महोदय पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्य तथा साफ-सफाई का गहनता से जांच किया गया और पाई गयी कमियों को दूर करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । 

वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री कृष राजपूत, प्रभारी वाचक कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top