*मुख्तार अंसारी को लेकर CM आवास में हाई लेवल मीटिंग, कई जिलों में अलर्ट, यमुना एक्सप्रेवे पहुंचा काफिला*

अन्य खबरे , 304

लखनऊ।
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर हाई लेवल बैठक हो रही है. प्रमुख सचिव गृह डीजीपी समेत सभी अफसर बैठक में मौजूद हैं. यूपी के कई जिलों को भी अलर्ट किया गया है. सभी मामलों पर सीएम योगी अपडेट ले रहे हैं. यूपी के जिन जिलों से मुख्तार अंसारी गुजरेगा, वहां की पुलिस की गाड़ियां  मुख्तार के काफिले में सुरक्षा के लिहाज से नजर रखने के लिए शामिल होंगे. पूरे मामले का अपडेट अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी ने सीएम योगी को दी. मुख्यमंत्री से मिलकर मुख्तार मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपी और अपडेट से वाकिफ कराया है. फिलहाल, मुख्तार अंसारी का काफिले कुरुक्षेत्र पिपली हाईवे पार कर गया है.

मुख्तार अंसारी का काफिल उत्तर प्रदेश में दाखिल कर चुका है. काफिला 120 किलोमीटर की स्पीड से आगे बढ़ रहा है. बताया जा रहा है कि इनकी लोकेशन फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे पर है. ताजा जानकारी के मुताबिक मुख्तार का काफिला मथुरा टोल क्रास कर चुका है. टीम आगे की ओर बढ़ता जा रहा है. काफिला सुबह 4 बजे के आस-पास पहुँच सकता है. मुख़्तार अंसारी की यूपी में वापसी के साथ ही उसके गुनाहों का लंबा-चौड़ा इतिहास एक बार फिर खुल गया है. यूपी सरकार ने उसके इंटरस्टेट गैंग 191 की कमर तोड़ दी है.

उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने ये कहकर खलबली मचा दी है कि बांदा जेल में मुख्तार की हत्या हो सकती है. यूपी पुलिस और जेल प्रशासन ने मुख़्तार की वापसी के बाद जेल के अंदर से लेकर बाहर तक बड़े पैमाने पर एक खास प्लैन तैयार किया है. बांदा जेल को हाई सिक्योरिटी जेल में तब्दील कर दिया है. साथ ही मुख़्तार गैंग के 11 लोगों को जिला बदर भी कर दिया गया है ताक़ि मुख्तार जेल में बैठकर अपने साथियों से संपर्क ना कर सके.

Related Articles

Comments

Back to Top