*सांसद मेनका संजय गांधी का 5 दिवसीय संसदीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम बुद्धवार से*
अन्य खबरे Apr 06, 2021 at 07:36 PM , 307सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी बुधवार दिनांक 7 अप्रैल 2021 को पांच दिवसीय दौरे पर जिले में पहुँच रही है।श्रीमती गांधी बुधवार को प्रातः 9:30 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा निजी वाहन से आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस-वे होते हुए 5:00 बजे सायं शास्त्रीनगर स्थित संदीप प्रताप सिंह के आवास पहुँचेगी।सांसद गाधी यहां पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात के बाद रात्रि विश्राम करेगी। इस दौरान श्रीमती गांधी आवास पर आये लोगों की जनसमस्याओं को भी सुनेगी।सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद मेनका संजय गांधी 11अप्रैल तक संसदीय क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी। सांसद श्रीमती गांधी 11 अप्रैल को 3:30 बजे अपराह्न सड़क मार्ग से जगदीशपुर, हैदरगढ़, लखनऊ, आगरा एक्सप्रेसवे होते हुए 14 , अशोका रोड नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।



























Comments