दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू
हेडलाइंस Apr 06, 2021 at 10:40 AM , 481नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के मामलें लगातार बढ़ते जा रहे है दिल्ली में पिछले 3 हफ्तों से कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने भी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत शहर में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक का कर्फ्यू जारी रहेगा। आपको बता दें कि सूत्रों के हवाले से पहले ही बता दिया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की तरह दिल्ली में भी रात का कर्फ्यू लगाने के लिए चर्चा कर रही है।
दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। नाइट कर्फ्यू में रात से सुबह तक लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर घूमने-फिरने की मनाही होती है। यह इस दौरान लोग बेवजह घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। 2 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, हालांकि पहले की तुलना में इस बार संक्रमण दर कम है, लिहाजा किसी भी तरह लॉकडाउन करने की जरूरत नहीं है।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को 3,548 नए मामले दर्ज होने के बाद कुल मामले 6,79,962 हो गए हैं। वहीं पॉजिटिविटी रेट 5.54 प्रतिशत है। यह लगातार चौथा दिन है कि जब दिल्ली में 3,500 से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले रविवार को यहां 4,033 नए मामले दर्ज किए गए थे, जो कि साल 2021 का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा था। वहीं 3 अप्रैल को 3,567 और 2 अप्रैल को 3,594 मामले सामने आए थे।



























Comments