प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं आज को देंगे गुरूमंत्र

हेडलाइंस , 487

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आज 6 अप्रेल को अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी सुबह 10: 30 बजे बीजेपी के स्थापना के उद्देश्य को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। नड्डा सुबह 10 बजे दिल्ली पार्टी दफ्तर में दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करेंगे।
स्थापना दिवस के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यो को बताएंगे। इस अवसर पर बीजेपी ने बूथ लेवल तक पार्टी का स्थापना दिवस मनाने की तैयारियां की हैं, ताकि पीएम मोदी का संबोधन बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुंच सके। आपको बता दें कि 6 अप्र्रेल, 1980 को भारतीय जनता पार्टी बीजेपी की स्थापना हुई थी। इस मौके पर राज्य मुख्यालय पर स्क्रीन के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का संदेश सुनेंगे। साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top