हम माफ नहीं करते हैं, हम भूलते नहीं हैं...अमित शाह और योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी

हेडलाइंस , 567

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जान को खतरा है। इसका खुलासा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (crpf) ने किया है। CRPF ने इसका खुलासा किया है। दरअसल, CRPF को दोनों को जान से मारने की धमकी भरा एक ई-मेल मिला है। ईमेल में धमकी दी गई है कि आने वाले कुछ दिनों में गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मार दिया जाएगा। इसके अलावा, मेल के जरिए धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले करने की भी धमकी दी गई है। इस धमकी भरे मेल आने के बाद से सीआरपीएफ दफ्तर में हड़कंप मच गया। सीआरपीएफ समेत अन्य एजेंसियां सतर्क हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार की सुबह सीआरपीएफ को यह मेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में इस बात का जिक्र किया गया है कि देश के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी छिपे हैं। इसके अलावा 3 राज्यों में 200 किलो हाई ग्रेड आरडीएक्स की बात भी इस मेल में की गई है। ईमेल में कहा गया है कि 11 से ज्यादा आतंकी और आत्मघाती हमलावर देश में एक्टिव हैं। इस ईमेल को भेजने वाला आखिर में लिखता है कि हम अज्ञात हैं, हम एक आर्मी हैं, हम माफ नहीं करते हैं, हम भूलते नहीं हैं, हमारा इंतजार करो। मेल मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इस मेल के स्त्रोत को पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि इस मेल को किसने और क्यों भेजा है? इसके पीछे भेजने वाले के मकसद क्या है? बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी आगरा में पिछले साल नवंबर और दिसंबर में सीएम योगी को धमकी देने के दो मामले सामने आए थे।

Related Articles

Comments

Back to Top