*कासगंज डिपो में चालक परिचालक का काला जादू, एआरएम की भूमिका संदिग्ध*

अन्य खबरे , 196

*कासगंज से दिल्ली तक दौडती रोडवेज बस में लम्बे समय से चल रहा यात्रियों को फर्जी टिकिट थमाकर यात्रा करानें और परिवहन विभाग को चपत लगानें का हैरतअंगेज खेल*

कासगंज | जनपद के डिपो से लेकर दिल्ली तक दौडती रोडवेज बस में लम्बे समय से यात्रियों को फर्जी टिकिट थमाकर यात्रा करानें और परिवहन विभाग को चपत लगानें का हैरतअंगेज खेल चल रहा हैं, जिसकी जानकारी डिपो के एआरएम को दी गयी, एआरएम ने टीम को भेजा लेकिन फर्जी टिकिटों पर यात्रा करानें वाली कासगंज डिपो की बस के चालाक और परिचालक ने बस को नहीं रोकी और गाडी को दौडाते हुए निकल गये, प्रकरण के सम्बन्ध में साक्ष्यों के आधार पर एआरएम का भी पक्ष जाना जिस पर उन्होंने कार्यवाई का दावा किया लेकिन समय गुजरनें के बाद भी साहब का दावा झूठा रहा, जिससे प्रतीत होता हैं कि राजस्व की चोरी करनें वाले गिरोह पर किसी और का आशीर्बाद नहीं अपितु सहाब की ही दया कृपा हैं | बरहाल सूत्र बताते हैं कि कासगंज डिपो में चालक परिचालक द्वारा खेले जा रहे काला जादू का खेल कोई एक दो दिन से नहीं अपितु काफी लम्बे समय से चल रहा हैं, जिसमें एआरएम की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत होती हैं ....

*उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग को हैरतअंगेज और शातिर अंदाज में नित चूना लगानें वाले शातिरों की कहानी से सम्बंधित शेष खबर का खुलासा करेगा आपका अपना राष्ट्रहित में सच्चाई को समर्पित सनसनीखेज एवं जनहितकारी MANSUKH TIMES समाचार पत्र का आनें वाला धमाकेदार अंक, जिसमें "न काहूँ से दोस्ती न काहूँ से बैर निष्पक्ष खबर पारदर्शी पत्रकारिता" की सोच के साथ बोलेगी

 बबलू चक्रवर्ती की ....*  ✍????

Related Articles

Comments

Back to Top