हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर एक्ट्रेस शशिकला का निधन
मनोरंजन Apr 05, 2021 at 09:01 AM , 959नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का निधन हो गया है। अपने जमाने की फेमस रही शशिकला ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार को मुंबई में शशिकला ने अंतिम सांस ली। अभिनेत्री काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बीमारी के कारण उन्होंने फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम करना बंद कर दिया था।
शशिकला के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में मायूसी है। सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा ने शशिकला के निधन पर कहा कि वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं। उन्होंने अपने करियर में कई तरह के रोल निभाए हैं। जिसमें वैम्प से लेकर कॉमेडी तक के रोल शामिल हैं। प्रेम चोपड़ा कहते हैं कि वह उन्हें एक बेहतरीन कलाकार के रूप में हमेशा याद करेंगे।
शशिकला ने फिल्मों में अधिकतर नानी और दादी का किरदार बखूबी निभाया। वहीं सास के रूप में भी शशिकला कई फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुकी थीं। शशिकला इतनी बेहतरीन कलाकार थीं कि वह किसी भी रोल को अपना बना लेती थीं और अपने अंदाज से उसमें जान फूंक देती थीं।
कई सालों पहले शशिकला को मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर की सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम में देखा गया था। इस फिल्म में उनका बेहद ही छोटा सा रोल था। जिसमें उन्हें भूलने की बीमारी होती है। इसके अलावा शशिकला चोरी-चोरी, परदेस जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। टीवी सीरियल्स भी में भी वे अधिकतर सास और मां के रोल में दिखाई दी थीं।































Comments