मीनाक्षी शेषाद्रि के निधन की उड़ी झूठी अफवाह

हेडलाइंस , 692

लखनऊ।
सोशल मीडिया पर कब, कौन सी अफवाह वायरल हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं..कोरोना का कहर इन दिनों इतना ज्यादा है कि तकरीबन हर दिन बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं. इस बीच कुछ लोग सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि अस्सी-नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का निधन हो गया है. हालांकि ऐसी खबरें झूठ हैं और मीनाक्षी बिल्कुल सही सलामत अमेरिका में रह रही हैं।
बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने 80 और 90 के दशक में हीरो, शहंशाह, मेरी जंग, घर हो तो ऐसा, दामिनी, घायल, घातक जैसी सुपरहिट फिल्में दी थीं। साल 1981 में मिस इंटरनैशनल में भाग लेने के बाद मीनाक्षी ने फिल्म 'पेंटर बाबू' से डेब्यू किया था। हालांकि उनकी पहली हिट फिल्म उसी साल रिलीज हुई 'हीरो' थी जिसमें मीनाक्षी के साथ जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे।

Related Articles

Comments

Back to Top