हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में नृत्य–संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

जनपत की खबर , 143

लखनऊ। स्मृति उपवन में माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित के.पी. मिश्रा आचार्य तथा विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र सिंह पवार (प्रदेश अध्यक्ष, क्षत्रिय महासभा) एवं मुंबई के फिल्म डायरेक्टर विजयपाल सिंह ने अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह और गुंजन वर्मा के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक संध्या नृत्य और गायन की विविध प्रस्तुतियों से गुलजार रही। दिव्य स्नेह फाउंडेशन की ओर से नम्रता, अनिल कश्यप, दिव्यश्री, मयंक तिवारी, घनश्याम गुप्ता, अनुपमा श्रीवास्तव, नकुल श्रीवास्तव, हरिभूषण, विवेक रावत, महेश गुप्ता, अमर, शैलेन्द्र, राघव, अदिति सहित अन्य कलाकारों ने मनमोहक गीत व नृत्य प्रस्तुत किए।

वर्व डांस स्टूडियो के कोरियोग्राफर विक्कीराज के संयोजन में आकाशिता गुप्ता और अनुष्का गुप्ता द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। युगल गीत ‘जनाबे अली…’ पर अभय कुमार और रौनक गुप्ता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऋषिका, अभय, रौनक आर्य और नैन्सी ने ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुति दी।

अजिता ने ‘उई अम्मा’ सॉन्ग पर ऊर्जावान नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद अपराजिता जज्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा ‘जश्न-ए-माजी’ शीर्षक से सदाबहार नायिकाओं को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापिका डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, अध्यक्ष डॉ. सीमा सरकार और उपाध्यक्ष डॉ. क्षितिज शुक्ला के संबोधन से हुआ।

मुख्य अतिथि ओलंपिक एथलीट आशा रानी ने म्यूजिकल ट्रिब्यूट के तहत शक्ति स्तुति, गिटार और बांसुरी पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। पुरानी नायिकाओं की याद में ग्लोरी वॉक भी आयोजित किया गया।

आयोजक अरुण प्रताप सिंह एवं गुंजन वर्मा ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान रनवीर सिंह, हेमू चौरसिया, ठाकुर राम सिंह, कुंवर अंशुमान सिंह, रोली जायसवाल, मोनालिसा, रोली सिंह और मनोज सिंह चौहान मौजूद रहे। मंच संचालन प्रदीप शुक्ला ने किया।

Related Articles

Comments

Back to Top