यूपी में शिक्षकों को राहत, कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को मिलेगा प्रधानाध्यापक पद का वेतन।*
जनपत की खबर Oct 15, 2026 at 01:51 AM , 13*लखनऊ: यूपी में शिक्षकों को राहत, कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को मिलेगा प्रधानाध्यापक पद का वेतन।*
5 साल की सेवा पूरी करने वाले पात्र कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को प्रधानाध्यापक पद का वेतन मिलेगा।
लाभ उन्हीं याची शिक्षकों को मिलेगा, जो वास्तव में प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
हाईकोर्ट के आदेश पर अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, बीएसए पात्रता की जांच करेंगे।
प्राथमिक स्कूलों में 2016 से पदोन्नति नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक पद खाली हैं।
हाईकोर्ट ने मई 2025 में पात्र शिक्षकों को वेतन देने का आदेश दिया था।
पात्र याचियों को याचिका दाखिल करने से अधिकतम 3 साल पहले तक का एरियर मिलेगा।
प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी वरिष्ठ सहायक अध्यापकों को ही दी जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments