*वरिष्ठ जनों ने किया नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित सी० सी० रोड का उद्घाटन *

अन्य खबरे , 115

गोलागोकर्णनाथ। शनिवार 22 नवम्बर को 15 वें वित्त योजना से कोटवारा रोड से एमआरएफ सेंटर तक बनी सी० सी० रोड का सिल्वर सिटी एकेडमी के प्रबंधक हरमोहन खुराना ,शिक्षक राज कुमार मिश्रा ,गुरबाज सिंह ने पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की मौजूदगी में आचार्य लवकुश शास्त्री के द्वारा मन्त्रोच्चारण, पूजन से उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में बोलते हुए पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि," *इस रोड के बनने से एमआरएफ सेंटर तक नगर का कूडा सुगमता से पहुंच सकेगा।*
इस अवसर पर राम गुलाम पाण्डेय,सभासद सुफियान खान,खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, जे ई सिविल अनिल यादव,शत्रोहन मिश्रा, रविन्द्र कटियार, काके सहगल, महेश पटवारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top