स्काउट गाइड जंबूरी में भारी अनियमितता के आरोप, कार्यवाही की मांग
जनपत की खबर Nov 22, 2025 at 05:55 PM , 147लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 23 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय स्काउट और गाइड जंबूरी में भारी अनियमितता के आरोपों की जांच और तत्काल कार्यवाही की मांग की है.
अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना सेक्टर 15 में आयोजित इस कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो प्राप्त हुए हैं. इन वीडियो में बच्चों द्वारा बताया गया है कि खाने के लिए बासी चावल दिया जा रहा है. पानी की व्यवस्था तक सही नहीं है. अन्य भी तमाम अनियमितताएं और गड़बड़ियों कैंप में है.
अमिताभ ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में इस प्रकार की स्थिति को गंभीर मानते हुए तत्काल इनका संज्ञान लेकर जिम्मेदारी तय करने और स्थिति को ठीक किए जाने की मांग की है।































Comments