बरेली सहित यूपी में "सर" प्रक्रिया में भारी अनियमितता के आरोप, जांच की मांग
जनपत की खबर Nov 22, 2025 at 05:50 PM , 172लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज चुनाव आयोग को पत्र भेजकर उत्तर प्रदेश के बरेली सहित अन्य स्थानों पर "सर" प्रक्रिया में भारी अनियमितता के आरोपों की जांच की मांग की है.
अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें बरेली के एक बीएलओ ने बताया कि वहां जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बीएलओ को बिना भौतिक रूप से "सर" फॉर्म वितरित किए बिना ही उन्हें ऐप पर वितरित दिखाए जाने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है. उनके अनुसार उनके द्वारा मना करने पर जिले के एक एडीएम ने उनसे दुर्व्यवहार किया और उनसे जबरदस्ती ओटीपी प्राप्त कर फॉर्म के भौतिक वितरण के बिना ही उन्हें ऐप पर वितरित दिखा दिया.
बीएलओ के अनुसार वास्तविक रूप में एक बीएलओ द्वारा एक दिन में अधिकतम 50 से 100 फॉर्म ही वितरित किए जा सकते हैं जबकि ऐप पर इससे कई गुना ज्यादा संख्या में फार्म का वितरण दिखाया गया है, जिससे यह आरोप आसानी से सत्यापित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि यही स्थिति पूरे उत्तर प्रदेश में है.
अमिताभ ठाकुर ने इसे गंभीर स्थिति पर मानते बताते हुए चुनाव आयोग से अविलंब इसकी जांच कराकर समुचित कार्रवाई की मांग की है।































Comments