*06 अक्टूबर को सीतापुर के दौरे पर रहेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान*
जनपत की खबर Oct 03, 2025 at 04:43 PM , 155*लखनऊ:03 अक्टूबर,2025*
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान दिनांक 06 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को जनपद सीतापुर एवं लखीमपुर खीरी का भ्रमण करेंगी। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 11 बजे वे दीन दयाल उपाध्याय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खैराबाद (सीतापुर) में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। तत्पश्चात स्थानीय गेस्ट हाउस, सीतापुर में कन्या सुमंगला एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना की लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण, विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं महिला उत्पीड़न प्रकरणों की समीक्षा/जनसुनवाई करेंगी। अपराह्न में वे जिला महिला चिकित्सालय सीतापुर का निरीक्षण कर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी तथा जिला कारागार सीतापुर का निरीक्षण भी करेंगी।
































Comments