स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद फरार

अन्य खबरे , 174

दिल्ली के स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद फरार हैं। पुलिस को संदेह है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना रूप बदल रहे हैं और मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। चैतन्यानंद पर दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा भारतीय प्रबंधन संस्थान (SIIMD) की छात्राओं को रात में अपने क्वार्टर में घुसने के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि वसंत कुंज उत्तर थाने में मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस (LOC) जारी कर दिया गया है और तकनीकी निगरानी के जरिए उनकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि स्वामी चैतन्यानंद ने न केवल कम से कम 17 छात्राओं का शोषण किया, बल्कि संस्थान की संपत्ति पर कब्जा कर उसे निजी कंपनियों को किराए पर दे दिया और उससे मिली रकम से लग्जरी कारें खरीदीं।

Related Articles

Comments

Back to Top