तीन युवकों का क्षत विक्षत शव कमरे से हुआ बरामद

अन्य खबरे , 228

ब्रेकिंग न्यूज़ /बहराइच यूपी 

बहराइच - राम गांव थाना क्षेत्र में बड़ी घटना 

तीन युवकों का क्षत विक्षत शव कमरे से हुआ बरामद

 6 लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना

एक और शव घर में होने की जताई जा रही है आशंका

पहचान मिटाने के लिए घर में लगाई गई आग

पुलिस ने दो शव बरामद किया 

सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

मृतकों की नहीं हो पा रही है शिनाख्त, जांच में जुटी प्रशासन

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल

पुलिस घटना की जांच में जुटी

घटना रामगांव इलाके के ग्राम पंचायत टेपरहा की है।

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से सिहरा देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक घर से दो लोगों के जले-कटे शव मिलने का मामला सामने आया है। जिले के थाना रामगांव क्षेत्र के टेपरहा गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में तीन युवकों के जलने की बात सामने आई। अब तक दो लोगों के शव मिलने की बात सामने आई। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, घटना के कारणों को लेकर भी पड़ताल शुरू की गई है। जल्द ही मामले में विस्तृत जानकारी की बात कही जा रही है। 

रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेपरहा के गांव में अब तक तीन युवकों के क्षत-विक्षत शव कमरे से बरामद किए गए हैं। इस मामले में दावा किया जा रहा है कि पहचान मिटाने के लिए घर में आग लगाई गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पहले दो शव बरामद किए थे। मामले में पुलिस का कहना है कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोगों का जुटान घटनास्थल पर हो गया। टेपरहा गांव में मिले शवों को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। लोगों का दावा है कि घर में तीन युवकों के शव थे। एक शव के अभी भी घर में होने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर पुलिस की टीम खोजबीन कर रही है। लोगों का दावा है कि शवों की पहचान मिटाने के लिए घर में आग लगाई गई। घटनास्थल पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाना शुरू किया। इस पर अब काबू पाया जा रहा है। अब तक मिले दो शवों की पहचान पुलिस की ओर से नहीं की जा सकी है। उनके काफी हद तक जल जाने के कारण इस प्रकार की स्थिति दिखी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

Related Articles

Comments

Back to Top