शिक्षक संघ के आह्वान पर लखनऊ में हजारों शिक्षकों ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ टीईटी पास करने की बाध्यता को लेकर दिया ज्ञापन
जनपत की खबर Sep 16, 2025 at 06:22 PM , 445लखनऊ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आज लखनऊ में हजारों शिक्षकों ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के खिलाफ विरोध जताया। बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 1 सितम्बर को देश भर के शिक्षकों को दो वर्ष में टीईटी (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास करने का आदेश दिया गया था, सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर, 2025 को यह आदेश दिया कि गैर-अल्पसंख्यक स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) अनिवार्य है. जिन शिक्षकों की सेवा में पाँच साल से कम बचे हैं, वे इस नियम से बाहर रहेंगे, लेकिन जो पाँच साल से अधिक सेवा में हैं, उन्हें दो साल के अंदर टीईटी पास करना होगा. यदि वे परीक्षा पास नहीं करते हैं तो उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जा सकता है.
जिससे शिक्षकों में काफी रोष है। इस आदेश को शिक्षक संगठनों ने कठोर कदम मानते हुए वापस लेने की मांग की है। संघ ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से कानून में संशोधन की भी अपील की है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ उo प्रo के आह्वान पर दिनांक 16 सितंबर 2025 को ,माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूरे देश के शिक्षकों को दो वर्ष में टीईटी पास करने अथवा नौकरी से निकाले जाने के आदेश के उपरांत विरोध स्वरूप मा उच्चतम न्यायालय के आदेश को वापस लेने और भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार को कानून में संशोधन करने की मांग को लेकर आज प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के माध्यमश से माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित करने के निर्देश के क्रम में आज जनपद लखनऊ के हजारों शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के बैनर तले सम्मिलित होकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह को मा प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन देकर 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट से छूट दिए जाने के संबंध तथा कानून में संशोधन किए जाने की मांग को लेकर जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु मोहन के नेतृत्व में ज्ञापन प्रेषित किया। आज के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ उ प्र के पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर पूर्ण सहयोग दिया। ज्ञापन प्रेषित करने के समय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष फहीम वेग माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री डॉ नरेंद्र वर्मा, प्रवक्त डॉ आर पी मिश्रा, जिला अध्यक्ष डॉ आर के त्रिवेदी जिला मंत्री श्री महेश चंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष गोसाईगंज योगेंद्र सिंह मंत्री आतिश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष काकोरी अजय सिंह मंत्री महेंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष मलिहाबाद अवधेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष बक्शी का तालाब सावित्री मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष माल प्रदीप सिंह मंत्री जितेंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष चिनहट विजय कुमार मंत्री डॉक्टर ब्लॉक मंत्री मोहनलालगंज राम शंकर शुक्ला ब्लॉक मंत्री सरोजिनी नगर धीरेंद्र कुमार सहित जिला कार्य समिति और ब्लॉक समिति के सभी पदाधिकारी गण सहित जनपद के हजारों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही। संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष सुधांशु मोहन द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन व प्रदेश की रैली तथा अखिल भारतीय रैली के आयोजन की घोषणा शीर्ष नेतृत्व द्वारा की जाएगी।








































Comments