*लखनऊ जेल में बंदियों को मिला रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण का अवसर*

अन्य खबरे , 255

लखनऊ
केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की “समर्थ योजना” के अंतर्गत संस्था संगीता सिल्क क्रिएशन, वाराणसी द्वारा जिला कारागार, लखनऊ में बंदियों को रेशम की साड़ी निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

आज दिनांक 21 अगस्त 2025 को कार्यक्रम के तीसरे बैच का शुभारंभ श्री सिद्दीकी अली अहमद, नोडल अधिकारी, समर्थ एवं वैज्ञानिक (डी), केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार तथा श्री आर.के. जायसवाल, वरिष्ठ अधीक्षक, जिला कारागार, लखनऊ द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट भी वितरित की गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 34 दिवस की अवधि पूर्ण करने पर प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को ₹5,100 का मानदेय तथा केन्द्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

श्री सिद्दीकी अली अहमद ने इस अवसर पर बताया कि यदि कोई बंदी रिहा होने के पश्चात इस प्रशिक्षण से संबंधित अपना उद्योग स्थापित करना चाहता है, तो उसे भारत सरकार की ओर से प्रमाण-पत्र के आधार पर सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वरिष्ठ अधीक्षक श्री आर.के. जायसवाल ने बंदियों को मन लगाकर प्रशिक्षण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया और संस्था के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को संस्था की ओर से नाश्ता वितरित किया गया।
इस अवसर पर जेलर श्री ऋत्विक प्रियदर्शी, श्री सुनील दत्त मिश्र, श्री अभय कुमार शुक्ल, समस्त डिप्टी जेलर, वरिष्ठ अधीक्षक एवं बंदीरक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top