*WRC हजरतगंज में दिव्यांग बच्चों का आकलन शिविर : 17 बच्चों को मिला दिव्यागता प्रमाण पत्र*
अन्य खबरे Aug 19, 2025 at 03:20 PM , 158लखनऊ।
WRC हजरतगंज में परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के लिए आकलन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 53 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का परीक्षण किया।
डॉक्टरों की टीम में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ आलोक सोनकर, ईएनटी सर्जन डॉ आरिफ अख्तर, नेत्र विशेषज्ञ डॉ घनश्याम और मनोरोग चिकित्सक डॉ अभय मौजूद रहे। परीक्षण के बाद 17 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समग्र शिक्षा जनपद लखनऊ से जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) श्री संदीप तिवारी व फिजियोथैरेपिस्ट डॉ अमरेश सिंह ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।
नगर क्षेत्र के स्पेशल एजुकेटरों ने अभिभावको से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्पेशल एजुकेटर आकाश, चारु , मनीष, संतोष, योगेन्द्र, मुकेश,अशोक , योगेश , शेखर व श्रद्धा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।




























Comments